संसद के गेट पर बैरिकेड से टकराई सांसदों की कार, मचा हड़कंप

दिल्ली में संसद भवन के बाहर एक प्राइवेट टैक्सी बैरिकेड से टकरा गई. इस घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में आ गईं और अलर्ट जारी कर दिया गया. ये घटना उस वक्त हुई, जब संसद सत्र शुरू होने वाला था, जिसके चलते हालात तनावपूर्ण हो गए.

ये सूचना मिलते ही तमाम सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हो गईं. सीआरपीएफ की क्विक एक्शन टीम ने तुरंत ही संसद के गेट पर पोजीशन ली और एंट्री को पूरी तरह घेर लिया.

इसके बाद कार की जांच की गई. जांच में पता चला कि यह प्राइवेट टैक्सी थी, जिसका इस्तेमाल सांसद करते हैं. हालात सामान्य पाने पर अलर्ट रद्द कर दिया गया.

बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र का मंगलवार को छठा दिन है. लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया है.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे बड़ी बोली पाने वाले हरफनमौला भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह की साख मंगलवार को जयपुर में होने वाली नीलामी में दांव पर लगी होगी. इस साल होने वाले वाले विश्व कप के मद्देनजर फ्रेचाइजी की नजरें विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी पर हैं.

युवराज जब लय में थे, तब उनके लिए 16 करोड़ रुपये की बोली लगी थी, लेकिन पिछले सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें और क्रिस गेल को आधार कीमत दो करोड़ रुपये की कीमत के साथ टीम से जोड़ा था. गेल ने अपने प्रदर्शन से टीम विश्वास जीता, तो वहीं युवराज आठ मैचों में सिर्फ 65 रन बना सके. इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि टीम ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया.

भारत के लिए जून 2017 में अंतिम बार खेलने वाले 37 साल के खिलाड़ी ने खुद को एक करोड़ रुपये के आधार मूल्य की सूची में रखा है. इस सूची में ऋद्धिमान साहा, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं.

नए शहर में नीलामी होने के साथ ही इस बार इसमें नए संचालक दिखेंगे. आईपीएल नीलामी में नियमित रूप से संचालन करने वाले रिचर्ड मेडले इस बार नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे और नीलामी के संचालन की जिम्मेदारी ह्यू एडमिडेस को सौंपी गई है. एडमिडेस को नीलामी कंपनी क्रिस्टी में 30 साल से अधिक का अनुभव है.

दिलचस्प बात यह है कि 346 क्रिकेटरों के पूल में अधिकतम आधार मूल्य दो करोड़ रुपये की की सूची में कोई भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है, इस आधार कीमत की सूची में शामिल नौ खिलाड़ियों में ब्रेंडन मैक्कुलम, क्रिस वोक्स, लसिथ मलिंगा, शॉन मार्श, सैम कुरेन, कोलिन इनग्राम, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज और डार्सी शॉर्ट जैसे नाम हैं.

Comments