टूट रही है MCG की पिच, तीसरे टेस्ट में कोई भी नतीजा संभव: फिंच
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच ने कहा कि एमसीजी की पिच उम्मीद से अधिक तेजी से टूट रही है और भारत के पहली पारी में धीमी बल्लेबाजी के बावजूद यहां तीसरे टेस्ट में जीत, हार और ड्रॉ, कुछ भी संभव है.
भारत ने अपनी पहली दूसरे दिन के अंतिम लम्हों में सात विकेट पर 443 रन बनाने के बाद घोषित की. इसके जवाब में मेजबान टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए आठ रन बनाए.
फिंच ने दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘यह पारंपरिक ऑस्ट्रेलियाई विकेट नहीं है जहां आप पूरे दिन तीन स्लिप और एक गली लगा सकते हो. इसके अलावा गेंद सीम करती है और अच्छा उछाल होता है जैसा हमने पर्थ में देखा. वहां कई कैच विकेट के पीछे लपके गए.’
रोहित के शतक से पहले कोहली ने घोषित की पारी, Twitter पर भड़के फैंस
उन्होंने कहा, ‘इस तरह की पिचों पर आपको अपनी रणनीति को लागू करना होता है और विकेट जैसा भी हो, आपको इतना बेहतर होना चाहिए कि आप सामंजस्य बैठा सको और अपनी योजना में बदलाव करने के अलावा इसे सही तरह से लागू कर सको.’ चेतेश्वर पुजारा ने शानदार शतक जड़ा जबकि कप्तान विराट कोहली ने 82 रन की पारी खेली जिससे भारत ने दूसरे दिन मैच में अपना पलड़ा भारी रखा.
फिंच ने कहा, ‘विकेट हमने जितना सोचा था संभवत: उससे अधिक तेजी से टूट रहा है. यहां तक कि आज अंत में गेंद तेजी से निकली, कुछ गेंदों में काफी उछाल था. इसलिए अगर हम अच्छी गेंदबाजी करते हैं और भारत को दबाव में डालते हैं (दूसरी पारी में) तो हम मैच में बने हुए हैं.’
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अब भी तीनों नतीजे संभव हैं, शत प्रतिशत, भारत की जीत, ऑस्ट्रेलिया की जीत और ड्रॉ.’ फिंच ने पहले दो दिन लगभग छह सत्र गेंदबाजी करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण की तारीफ की. उन्होंने विशेषकर तेज गेंदबाज पैट कमिंस की सराहना की जिन्होंने 34 ओवर में 72 रन देकर दो विकेट चटकाए.
Kerry O'Keeffe ने मयंक अग्रवाल का मजाक उड़ाने के लिए माफी मांगी
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि पैट कमिंस ने पारी में 34 ओवर गेंदबाजी की और इसके बाद नाइट वॉचमैन के रूप में पैड पहनकर तैयार बैठना काफी साहसिक प्रयास है. यह उसकी शानदार फिटनेस को दर्शाता है.’ फिंच ने कहा, ‘उसे संभवत: पहले दो टेस्ट में वह इनाम नहीं मिला जिसका वह हकदार था, लेकिन आपने प्रत्येक कोच को यह कहते हुए सुना है कि आप काफी बदतर गेंदबाजी के बावजूद भी काफी विकेट हासिल कर सकते हो.’
फिंच ने कहा कि भारत ने जब दिन का खेल खत्म होने से 25 मिनट पहले पारी घोषित की तो उन्हें बिलकुल भी हैरानी नहीं हुई. उन्होंने कहा, ‘कोहली और पुजारा के आउट होने के बाद मुझे लगता है कि उनकी रणनीति में थोड़ा बदलाव आया. उनके 300 रन के आसपास पांच विकेट थे और मुझे लगता है कि वहां हमारे पास मौका था. उनके मध्यक्रम ने शानदार प्रदर्शन किया. हमारे दो दिन मैदान पर बिताने के बाद उनका पारी घोषित करने का फैसला हैरान करने वाला नहीं था. वे रात को ही हमारे दो विकेट हासिल करना चाहते थे और यह बेहद सकारात्मक है और मुझे लगता है कि उनकी जैसी स्थिति में अधिकांश टीमें ऐसा ही करतीं.’

Comments
Post a Comment