राहुल की आज वलसाड में रैली, इंदिरा-राजीव और सोनिया ने भी यहीं से शुरू किया था प्रचार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को वलसाड के लालडुंगरी गांव में जनआक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। दिसंबर 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद राहुल का पहला गुजरात दौरा है। इसी रैली से गुजरात में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत होगी। 2014 के लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 26 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। 2009 के आम चुनाव में कांग्रेस को गुजरात में 11 सीटें मिली थीं।

इससे पहले राहुल गांधी अजमेर में कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय महाधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर कहा- ''वो सुबह हाफ पैंट पहनकर लाठी उठाते हैं। नफरत फैलाते हैं। हम प्यार और मुहबब्बत से देश बदलना चाहते हैं। देश में दो विचारधारा की लड़ाई है। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि देश को बदलना है, 70 साल में कुछ नहीं हुआ। मेरे आने से पहले हाथी सो रहा था। असल में वे गांधीजी, सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू, अंबेडकरजी, देश की जनता, किसान, मजदूरों का अपमान कर रहे हैं।'' राहुल ने कहा कि कांग्रेस में आपकी जो जगह है आपको वो आदर नहीं मिला। इसके लिए माफी मांगता हूं। कांग्रेस की रीड़ की हड्डी यूथ कांग्रेस नहीं, एनएसयूआई नहीं सेवादल है।
 
इंदिरा, राजीव और सोनिया ने भी लालडुंगरी से शुरू किया था प्रचार
कांग्रेस की मान्यता है कि लोकसभा चुनाव का प्रचार गुजरात में लालडुंगरी से किए जाने पर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है। इसके पहले इंदिरा गांधी ने 1980, राजीव गांधी ने 1984 और 2004 में सोनिया गांधी ने चुनाव प्रचार की शुरुआत यहीं से की थी। तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी थी।

विधानसभा चुनाव के दौरान 24 जिलों में गए थे राहुल
गुजरात में 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल 24 जिलों में गए थे। उन्होंने कुल 57 रैलियां की थीं। इस दौरान राहुल राज्य के 27 मंदिरों में भी गए थे।

राहुल की रैलियों से कांग्रेस को काफी फायदा हुआ। 2012 में कांग्रेस को 182 में से 60 सीटें मिली थीं, 2017 में उसे 77 सीटें मिलीं।

मार्क जकरबर्ग-प्रिसिला चान दूसरे से 7वें नंबर पर फिसले
फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान की डोनेशन में 89% कमी आई है। 2018 में उन्होंने 1,519.4 करोड़ रुपए की डोनेशन दी। वो दूसरे से 7वें नंबर पर फिसल गए हैं। 2017 में उन्होंने 14,200 करोड़ रुपए डोनेट किए थे।

लिस्ट में शामिल सभी 50 अमीरों ने 2018 में कुल 55,380 करोड़ दान में दिए। यह राशि 2017 के मुकाबले लगभग आधी है। उस साल 50 अमीरों ने 1.04 लाख करोड़ रुपए डोनेट किए थे।

जेफ बेजोस पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं और पहली ही बार में नंबर-1 हो गए हैं। उन्होंने पिछले साल लॉन्च किए बेजोस डे-वन फंड के जरिए जरूरतमंदों की मदद की। इससे पहले सामाजिक कार्यों में पीछे रहने की वजह से बेजोस को काफी निंदा झेलनी पड़ी थी।

बेजोस की नेटवर्थ 9.65 लाख करोड़ रुपए
जेफ बेजोस लंबे समय से दुनिया के सबसे बड़े अमीर बने हुए हैं। उनकी नेटवर्थ 9.65 लाख करोड़ रुपए है।

डायरी में हर व्यक्ति का नाम नोट कर रहीं
प्रियंका नेताओं से खुशमिजाज तरीके से मिल रही हैं। उनके चेहरे पर कोई तनाव दिखने की बजाय मुस्कराहट रहती है। जिस भी नेता की बातचीत में प्रियंका को दम लग रहा है, उसका नाम वे अपनी पर्सनल डायरी में नोट कर रही हैं। वे संगठन और प्रत्याशी के बीच कांग्रेस को और मजबूत करने को लेकर चर्चा कर रही हैं।

Comments