कांग्रेस ने हिंदुओं को आतंकवादी कहने का पाप किया है, इनको सजा देना जरूरी: मोदी
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई अब तेज होती जा रही है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वर्धा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. यहां पीएम के निशाने पर कांग्रेस और एनसीपी का गठबंधन रहा, उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस को हिंदू आतंकवाद के मसले पर वार किया. नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हिंदुओं को आतंकवादी कहने का पाप किया है, इनको सजा देना जरूरी है.
वर्धा रैली में पीएम मोदी बोले कि कांग्रेस ने हिंदुओं को आतंकवादी कहने का पाप किया है, कांग्रेस ने हमारी 5000 साल पुरानी परंपरा के खिलाफ शब्द कहे हैं.
उन्होंने कहा कि वोट-बैंक की पॉलिटिक्स के लिए एनसीपी हो या कांग्रेस, किसी भी हद तक जा सकती हैं. इस देश के करोड़ों लोगों पर हिंदू आंतकवाद का दाग लगाने का प्रयास कांग्रेस ने ही किया है. PM ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले कोर्ट का फैसला सामने आया है, इससे कांग्रेस की कलई खुल गई है. कांग्रेस ने दुनिया में हिंदुओं को नीचे दिखाने का पाप किया है.
राहुल गांधी के वायनाड जाने पर इशारों में वार
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार अमेठी के साथ-साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा ने आरोप लगाया है कि राहुल को अमेठी से हारने का डर है, इसलिए वह उस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जहां पर अल्पसंख्यक वोटरों की संख्या ज्यादा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इशारों-इशारों में इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा है.
वर्धा की रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि जिसको उन्होंने आतंकवादी कहा है, अब वो जाग गया है. इसलिए जहां पर बहुसंख्यक लोग हैं वहां से भाग रहे हैं और जहां पर बहुसंख्यक (हिंदू) अल्पसंख्यक में है अब वहां पर शरण ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि जहां पर हिंदू बहुसंख्यक है वहां पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारने से घबरा रही है.
गौरतलब है कि हाल ही में समझौता ब्लास्ट पर फैसला आया था जिसमें स्वामी असीमानंद को राहत मिली थी, इसके बाद ही भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है. और यही अब चुनावी रैलियों में भी दिखता नजर आ रहा है.
रविवार को हैदराबाद में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के मुक़ाबले में विराट कोहली की टीम सनराइजर्स से बुरी तरह परास्त हुई, लेकिन चर्चा में कोहली की टीम का एक खिलाड़ी रहा. नाम है प्रयास राय बर्मन.
बर्मन ने आईपीएल का अपना पहला मैच खेला. सनराइजर्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ पहले गेंदबाज़ी करते हुए उन्होंने पूरे चार ओवर गेंदबाज़ी की और उनका गेंदबाज़ी विश्लेषण रहा 4-0-56-0. यानी चार ओवरों में उन्होंने कुल मिलाकर 56 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिल सका.
इसके बाद प्रयास बर्मन को बल्लेबाज़ी करने का भी मौका मिला. उन्होंने कुल मिलाकर 24 गेंदें खेली और दो चौकों की मदद से कुल 19 रन बनाए. उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर 113 रन पर आउट हो गई और सनराइजर्स ने 118 रनों से मैच जीत लिया.
अब आप सोच रहे होंगे आरसीबी की हार के बीच औसत गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी करने वाले प्रयास बर्मन फिर चर्चा में क्यों रहे.
चर्चा में इसलिए कि वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. बर्मन 16 साल और 157 दिन के थे, जब उन्होंने आईपीएल का पहला मुक़ाबला खेला. उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान की जगह ली. मुजीब ने आईपीएल 2018 में ये रिकॉर्ड बनाया था और तब उनकी उम्र 17 साल 11 दिन थी.

Comments
Post a Comment